*मामूली विवाद के बाद किशोर के पेट में चाकू घोंपा, उपचार के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत*
रिपोर्ट/- राहुल अवस्थी
*पढुआ गांव में शुक्रवार शाम बच्चों के आपसी विवाद में हुई घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम*
फाइल फोटोपढ़ुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बच्चों के आपसी विवाद में एक किशोर के पेट में चाकू घोंप दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए किशोर को सीएचसी रमियाबेहड़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां पर उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
पुलिस के मुताबिक घटना पढ़ुआ गांव की है यहां के आदर्श रस्तोगी (19) पुत्र संतोष और चंदन शुक्ला (17) पुत्र जय प्रकाश के बीच शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर विवाद के बाद कहा सुनी हो गई। इसी दौरान चंदन शुक्ला ने आदर्श रस्तोगी के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिवारीजन उसे इलाज के लिए सीएचसी रमियाबेहड़ ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। और जिला अस्पताल में उपचार के दौरान किशोर आदर्श की मौत हो गई। दोनों किशोरों के बीच इतना बड़ा विवाद क्यों हुआ यह कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
थाना प्रभारी विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में आरोपी चंदन शुक्ला को हिरासत में ले लिया गया है। जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
