चोरों का आतंक: ज्वैलरी की दुकान से नकदी व जेवरात पार, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

 चोरों का आतंक: ज्वैलरी की दुकान से नकदी व जेवरात पार, पुलिस गश्त पर उठे सवाल


जिला संवाददाता – मोहम्मद सुहेल खान

स्थान – श्रावस्ती

श्रावस्ती। गिलौला थाना क्षेत्र के सिसवारा चौराहा स्थित एक ज्वैलरी की दुकान में बीती रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।



लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस की लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए सवाल किया कि “क्या पुलिस की रात्रि गश्त सिर्फ कागज़ों में ही सीमित है?”



सूचना पर स्थानीय पुलिस, क्षेत्राधिकारी (CO) इकौना, SOG और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के CCTV फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की।



पीड़ित दुकानदार ने बताया कि इससे पहले भी इसी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हुई थीं, लेकिन किसी का भी खुलासा अब तक नहीं हो सका।


ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके में सख्त कार्रवाई और प्रभावी रात्रि गश्त की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post