गांव के इलाकों में तेंदुए की एंट्री जारी, पिंजरा ना लगाकर पकड़ने पर ग्रामीणों में आक्रोश।
संवाददाता/- गुरमीतसिंह,नौबना
सिंगाही खीरी।
जिले लखीमपुर मे दुधवा टाइगर रिजर्व से एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में आ गया है। दक्षिण निघासन वन रेंज के हरिपुर्वा गांव के पास खेत में तेंदुए को दौड़ते हुए देखा गया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बना लिया।
तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उत्तर निघासन वन रेंज में पिछले दो,चार दिनों में तेंदुए ने फरदेहिया गांव में एक गाय और निंबुआ फार्म में एक बछड़े को मार दिया है। रविवार को सिंगहा कलां गांव के पास भी तेंदुए को देखा गया। बेलरायां रेंजर भूपेंद्र सिंह से बात की गई उन्होंने बताया तेंदुए को बहुत जल्द पिंजरा लगाकर पकड़ लिया जाएगा वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रेंजर गजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने ग्रामीणों को अकेले खेतों की तरफ न जाने की हिदायत दी है। वन विभाग की टीम तेंदुए की लोकेशन का पता लगाने में जुटी है ग्रामीणों द्वारा कहा गया तेंदुए को पिंजरा लगाकर जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश की जाए, ना पकड़े जाने पर तेंदुआ कर सकता है कोई बड़ा हादसा ग्रामीणों में काफी आक्रोश गांव के आदि ग्रामीण लोग उपस्थित रहें।
