छोटी काशी गोला में आज एक शाम भोलेनाथ के नाम में गूंजेंगे शिव के जयकारे
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में जुटेंगे देश के दिग्गज कवि,
रिपोर्ट/- कमल किशोर तिवारी
गोला खीरी।
पवित्र सावन माह में छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ की पवित्र भूमि पर आज पत्रकार एवं सरदार पटेल सामाजिक एवं साहित्यक संगठन के अध्यक्ष पातीराम गंगवार के जन्म दिवस पर एक शाम भोलेनाथ के नाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन आज दिनांक 13 जुलाई दिन रविवार स्थान साईं मैरिज लॉन गोला समय रात्रि 8:00 बजे से किया गया है।
जिसमे देश के कोने कोने से विख्यात कवि अपनी रचनाओं से भोलेनाथ की आराधना करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अशोक कनौजिया ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोला से भाजपा विधायक अमन अरविंद गिरि, राष्ट्रीय कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल उर्फ रिंकू, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य पटेल शिखा अशोक कनौजिया होंगी। कई राजनैतिक दिग्गज कार्यक्रम में सिरकत करेंगे। साहित्यकारों व अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम व्यवस्थापक पटेल अशोक कनौजिया ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं।
