शौच के लिएं गई बालिका जिसका पेड़ से लटकता हुआ मिला शव
रिपोर्ट/- रमाकांत यादव
खमरिया खीरी, थाना खमरिया के क्षेत्र ग्राम अलीपुर में मृतिका कुमारी अंजली लोध पुत्री तेजपाल लोध निवासी अलीपुर उम्र 16 वर्ष जो रात में करीबन 8:30 बजे शौच के लिए निकली थी
काफी समय बीत जाने के बाद जब घर वापस नहीं पहुंची तो घर वालों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया खोजबीन करने पर गांव के बाहर बगीचे में एक नीम के पेड़ से लटकी हुई मिली जिसकी सूचना तत्काल थाना खमरिया को दी गई मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी ओ पी राय ने मृतिका के शव को पीएम के लिए भेज दिया है जहां पर गांव में तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है थाना प्रभारी का कहना है की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सारे मामले को स्पष्ट हो पायेगा।
