करंट की चपेट में आने से भैंस की हुई मौत,एक हफ्ता पूर्व अवर अभियंता को दुरुस्त कराने हेतु दिया था शिकायती पत्र
बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट
बहराइच थाना नानपारा पावर हाउस रायबोझा क्षेत्र के ग्राम पंचायत विश्वनाथ गांव में करंट की चपेट में आने से भैंस की हुई दर्दनाक मौत, हादसे से परिवार में दिखी निराशा छाया मातम बता दें कि रामसागर पुत्र बदलू प्रसाद निवासी विश्वनाथ गांव के द्वारा बताया गया है कि दिनांक 1/5/2025 को बिजली पोल से उतर रहे करंट की जानकारी अवर अभियंता पॉवर हाउस रायबोझा को शिकायत पत्र के माध्यम से दिया था सही समय पर पोल को दुरुस्त नहीं करवाया गया जिससे करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई
इस संबंध में पीड़ित ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देते हुए बताया है कि भैंस की कीमत लगभग 75000 हज़ार रुपए था और उसके पास वही मात्र आय का साधन था पीड़ित अत्यंत गरीब व सीधा साधा व्यक्ति है पीड़ित के मुताबिक लाईनमैन व अवर अभियंता द्वारा समय रहते शिकायत को संज्ञान में लिया होता तो आज गरीब की भैंस जीवित रहती, तहरीर देते हुए पीड़ित ने सरकार से भी मदद की गुहार लगाई है
