मार्ग दुर्घटना में हुए घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
घर में मचा कोहराम
बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ बहराइच राजमार्ग स्थित थाना फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासर चौराहा के हुई मोटरसाइकिल के आपसी भिड़ंत में चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें चाचा की इलाज के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कैसरगंज के अंतर्गत ग्राम देवलखा निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता पुत्र समय दीन उम्र 45 वर्ष की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बीती 7 मई को बाइक से अपने भतीजे संदीप कुमार पुत्र विनोद कुमार के साथ शादी में जा रहे थे फखरपुर थाना के कुंडासर चौराहे पर बाइक से टकराकर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
जिसमें घायल संदीप कुमार इलाज के बाद वापस घर आ गए हैं।
लेकिन प्रदीप कुमार की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मंगलवार को मृत्यु हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
