खैरीघाट पुलिस ने हत्या की घटना का किया सफल अनावरण, प्रेमी ही निकला कातिल।
आलाकत्ल सहित अभियुक्त गिरफ्तार,,
बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट
खैरीघाट/बहराइच
जिले के रायपुर गांव मे बेटी के घर एक सप्ताह पूर्व आई महिला की बीते शुक्रवार को प्रेमी ने हत्या कर शव को फसल अवशेष के नीचे छुपा दिया था। मृतका की बेटी द्वारा स्थानीय थाने मे अज्ञात के विरुद्ध लिखित शिकायत देकर न्याय माँगा था। पुलिस की तहकीकात मे मृतका का प्रेमी ही निकला कातिल।
घटनाक्रम मे पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा पुलिस टीम गठित कर जनपदीय पुलिस इकाईयों की मदद से उक्त घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, मुखबिर खास की सूचना, बयान गवाहान, पारिस्थितिकीय साक्ष्य, बीटीएस, सीडीआर अवलोकन आदि के माध्यम से घटना के अनावरण हेतु सतत् प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में दिनांक 03.05.2025 को पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की सुरागरसी पतारसी की जा रही थी, विवेचना के क्रम में मुखबिर खास से जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त राजेश चौधरी पुत्र सियाराम चौधरी निवासी मुकाम दा0 निबिया हुसैनपुर, थाना रिसिया, जनपद बहराइच घटना के दिन घटनास्थल ग्राम रायपुर, थाना खैरीघाट में मौजूद था जिसकी पुष्टि सीडीआर से पाई गयी तथा सीडीआर के अवलोकन से यह पाया गया कि वह दिनभर मृतका से मोबाइल पर बात कर रहा था जिससे शक के आधार पर राजेश से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा जुर्म इकबाल करते हुए बताया गया कि मृतका उम्र करीब 45 वर्ष निवासिनी शेखनडीहा थाना मटेरा का विगत 04 वर्षों से प्रेम प्रसंग राजेश के साथ चल रहा था और वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहती थी परन्तु हाल के कुछ महीनों में राजेश अपनी पहली पत्नी के साथ रहने लगा था जिससे राजेश और मृतका के बीच मतभेद बढ़ने लगा जिस कारण मृतका अपनी छोटी बेटी के ससुराल में रह रही थी जिससे राजेश नाराज व आक्रोशित था जिसके चलते राजेश साजिशन दिनांक 01.05.2025 को रायपुर पहुँचा और शाम को मृतका को मिलने बुलाया जहाँ राजेश ने मृतका को शराब पिलाया और देर रात मृतका को घटनास्थल मड़हे में ले गया और उसके पेट पर चाकू से वार कर हत्या कर दी और शव के ऊपर भूसा व पुवाल डालकर फरार हो गया । घटना के अनावरण पर अभियुक्त की निशानदेही पर घटनास्थल के पास पुलिया के बगल झाड़ी से आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया गया । अभियुक्त राजेश चौधरी उपरोक्त को माननीय न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए थानाध्यक्ष जयदीप दूबे,उ0नि0 अजीत कुमार मौर्य,हे0का0 दयानन्द सिंह,का0 सन्तोष चौधरी,म0का0 अंजूलता द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया ।
