कन्टेनर व ट्रक मे हुई भीषण टक्कर, वाहनों के उड़े परखच्चे।
एक चालक की हुई मौत तो दूसरा गंभीर जख्मी,,
बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट
बहराइच महसी के सीतापुर चहलारी मार्ग पर शनिवार को कन्टेनर ट्रक व ट्रक मे भीषण टक्कर होने से वाहनों के परखच्चे उड़ गए। भयंकर टक्कर मे एक वाहन चालक की मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। आस पास के लोगों द्वारा सूचना नजदीकी पुलिस को दी गई जिस पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की है।
खबर के मुताबिक जिले के सीतापुर चहलारी मार्ग पर शनिवार समय करीब 3 बजे HR 67B 2947 कंटेनर ट्रक में पेंट लदा था। वाहन चालक अतुल पुत्र संतोष उम्र 30 वर्ष निवासी जाकिर पुरवा थाना पिहानी जनपद हरदोई व up 34 AT 3666 पर ट्रक पर बालू लदा था जिसके चालक मोनू पुत्र रामेश्वर उम्र 40 वर्ष निवासी मनान पुरवा थाना अटारिया जनपद सीतापुर का चहलारी घाट से पहले निकट सुखद राज सिंह पेट्रोल पंप के बगल में अनियंत्रित होने से दोनों का आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गया। जिसमे HR 67B 2947 के चालक अतुल उपरोक्त की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि up 34AT 3666 के चालक मोनू उपरोक्त को गंभीर चोट आई है इलाज हेतु जिला अस्पताल बहराइच रवाना किया गया।मृतक के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण की गई है। आवागमन बाधित था जिसके दृष्टिगत dcr के माध्यम से क्रेन मंगवाकर रास्ता साफ कराया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। वहीं अब आवागमन सुचारु है।
