संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूली युवती, हुई मौत

 संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूली युवती, हुई मौत।


(मायके पक्ष का ससुरालीजनों पर आरोप,, जाँच में जुटी पुलिस)


बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट 



खैरीघाट/बहराइच 


जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत नयेपुरवा गांव में एक वर्ष पूर्व शादी होकर आई युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलती मिली लाश देख परिजनों में मचा कोहराम,, मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर लगाया हत्या का आरोप,, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस व फॉरेन्सिक टीम।


खबर है कि जनपद बहराइच के थाना खैरीघाट निहित चौकी वैवाही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अरनवा के मजरा नरायनपुरवा निवासी नकछेद प्रसाद ने अपनी पुत्री शर्मा देवी (22) की शादी विगत एक वर्ष पूर्व ही इसी ग्राम पंचायत के मजरा नएपुरवा निवासी रामसिंह पुत्र रमेश के साथ की थी। शनिवार की प्रातः शर्मा देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर मे फंदे से झूलता मिला, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों का तांता लग गया। मायके पक्ष की ओर से ससुराली जनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सूचना स्थानीय चौकी बैबाही पुलिस को दी गई। जिस पर पहुंची पुलिस व फॉरेन्सिक टीम आवश्यक पड़ताल में जुटी हुई है।

     थानाध्यक्ष खैरीघाट जयदीप दुबे ने बताया है कि एक वर्ष पूर्व शादी हुये युवती का शव फंदें से लटकता मिला है, जिसकी फौती सूचना मिली है। मायके पक्ष की ओर से लिखित सूचना देने की बात कही जा रही है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post