श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु
बहराइच के पुलिस अधीक्षक महोदय जी ने भागवत भगवान की प्रतीक्षणा कर पूज्य श्री गुरुदेव भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया
बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट
बहराइच । नवाबगंज के श्री मंगली नाथ मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार देर रात्री को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे।
स्वामी जी के मधुर और भक्तिमय भजनों पर नृत्य करते हुए पुष्प वर्षा कर मिठाईयां बांटी गई।
कथा व्यास वरिष्ठ महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी रवि गिरी जी महाराज ने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। महामंडलेश्वर स्वामी रवि गिरी जी महाराज ने बताया कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। भागवत कथा के आयोजन से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। भगवान श्रीकृष्ण की रूप में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। कथा व्यास श्री स्वामी गिरी जी महाराज ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान अवतरित होकर उस संकट को दूर करते हैं। भगवान शिव और भवगान विष्णु ने कई बार पृथ्वी पर अवतार लिए हैं। भक्तों की पुकार पर दैत्य दानवों के संहार के लिए भगवान स्वयं धरती पर प्रकट हुए और दुष्टों का हर युग में संहार किया।इसी तरह भगवान
श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्री राम एवं भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। इस अवसर पर गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित व पड़ोसी देश नेपाल के पुरुष व महिलाएं स्वामी जी के मुखारविंद से कथा श्रवण करने आए ।यहाँ पर जूना अखाड़ा के , नागा बाबा ह्रदेश गिरी, , नागा साधु उमाकांत गिरी, व बहराइच के श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राम नयन सिंह जी,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी जी,ब्लाक प्रमुख जे.पी मिश्रा जी
ऋषभ तिवारी, हर्षित सिंह जी,विजय सिंह जी,नवाबगंज के कोतवाल सहित सभ्रांत गणमान्य भक्तों ने आरती व पूजा पाठ किया।जहाँ मुख्य यज्ञमान ग्राम प्रधान रिंकू सिंह जी ने बताया की कथा के उपरांत हजारों भक्तों का नित्य भण्डारा होता है
