बीडीओ बलहा सुश्री अपर्णा ने कटान प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

 बीडीओ बलहा सुश्री अपर्णा ने कटान प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण



बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट 



1-बाढ़ से निपटने को लेकर प्रशासन सतर्क

2-बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को दिए आवश्यक निर्देश।

3- जहां जहां बंधे हैं वहां पर पर लगे पत्थरों की मरम्मत हेतु सिंचाई विभाग को पत्र लिखने की कही बात।



बलहा बहराइच ब्यूरो। आगामी बरसात और संभावित बाढ़ आपदा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी बलहा सुश्री अपर्णा ने शुक्रवार को घाघरा नदी के कटान प्रभावित गांवों पुरैना भवानी बक्स, सरैंय्या , महुली शेर खां,गायघाट समेत कई क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने ग्राम प्रधानों और सचिवों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि बरसात से पहले ही बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय पूरे कर लिए जाएं। कटान प्रभावित इलाकों के लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

बीडीओ सुश्री अपर्णा ने गायघाट में घाघरा बंधे का भी निरीक्षण किया जहां उन्होंने देखा कि नदी के तेज बहाव के कारण बंधे पर लगाए गए पत्थर अस्त-व्यस्त हो चुके हैं। उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर जल्द मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो यह बंधा कट सकता है जिससे आसपास के कई गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है।

उन्होंने बताया कि यह बंधा सिंचाई विभाग ने नदी की धारा को नियंत्रित करने के उद्देश्य से बनाया गया था लेकिन पिछले साल आई बाढ़ में इसके लगभग बड़े पत्थर बह गए थे। इस बार यदि घाघरा की लहरें तेज हुईं तो बंधा टूट सकता है जिससे भारी तबाही मच सकती है। बीडीओ बलहा सुश्री अपर्णा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत में 30 नाव उपलब्ध है। जिसमें सभी नाव पूर्ण रूप से योग्य है। तथा आवश्यकता अनुसार 10 नाव खरीदने की बात बताई है।  बीडीओ ने सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर बंधे की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है ताकि समय रहते सुरक्षा उपाय पूरे किए जा सकें।क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान बीडीओ के साथ ग्राम पंचायत सचिव आशीष शर्मा, मिथिलेश यादव, शाहिद अली,ग्राम परधान राम आधार, सहित अन्य प्रशसनिक कर्मचारी व नाविक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post