ज्ञान केंद्र पुस्तकालय का फीता काटकर हुआ शुभारंभ

 *ज्ञान केंद्र पुस्तकालय का फीता काटकर हुआ शुभारंभ*


*प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए खुला ज्ञान केंद्र पुस्तकालय*


*" पुस्तकालय शिक्षा में सुधार तथा व्यक्तिगत कौशल विकास में मदद करते हैं " : जमील कुरैशी*



बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट 


पश्चिम बस स्टैंड पर स्थित बब्लू साइकिल स्टोर का मुख्य भवन बना ज्ञान का केंद्र। 





मिहींपुरवा/बहराइच- नगर पंचायत मिहींपुरवा के पश्चिम बस स्टैंड पर स्थित बब्लू साइकिल स्टोर वाले भवन में कंपटीशन तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहतर ज्ञान केंद्र पुस्तकालय एवं स्वत: अध्ययन सेंटर की स्थापना हुई है। मंगलवार को ज्ञान केंद्र पुस्तकालय का शुभारंभ फीता एवं केक काटकर किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य अभिभावक,अतिथि शिक्षक एवं प्रतियोगी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान शिक्षक मोहम्मद जमील कुरैशी ने कहा पुस्तकालय एवं स्वतः अध्ययन केंद्र हमारे लिए बहुत ही जरूरी है ,क्योंकि यह शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुस्तकालय और अध्ययन केंद्र ज्ञान में वृद्धि करने में मदद करने के साथ ही शिक्षा में सुधार करने तथा व्यक्तिगत कौशल विकास में मदद करते हैं उन्होंने कहा इन केंद्रों की स्थापना से समुदाय को ज्ञान, शिक्षा और व्यक्तिगत विकास के अवसर प्रदान किए जा सकते हैं। वहीं ज्ञान केंद्र की संचालिका कैसर जहां ने बताया की प्रतियोगी छात्रों के लिए केंद्र में बेहतर सुविधाएं दी गई हैं, दौड़ भाग की जिंदगी में बच्चों के पढ़ने के लिए शांत वातावरण की जरूरत होती है, जो हमारे अध्ययन केंद्र में मिलेगा उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों को जलपान कराते हुए सभी काआभार जताया। इस मौके पर शिक्षक मोहम्मद जमील कुरैशी, संचालिका कैसर जहां,अफसर जहां, वसीम,राहुल,आकाशदीप,सुंदरलाल,जफर, विकास अग्रवाल,महिमा, तंजील,नंदिनी,जावेद,विपिन समेत दर्जनों प्रतियोगी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post