*अटेवा मिहींपुरवा ब्लॉक इकाई ने जंतर मंतर रैली की तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा*
By/- TV INDIAN NEWS
बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट
मिहींपुरवा/बहराइच - नई पेंशन स्कीम के विरोध में अटेवा के बैनर तले आगामी एक मई को नई दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में आयोजित होने वाली विशाल रैली की तैयारी हेतु रविवार को अटेवा मिहींपुरवा ब्लॉक इकाई की ओर से सर्वोदय इंटर कॉलेज मिहींपुरवा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जूनियर शिक्षक संघ बलहा के अध्यक्ष माननीय यतीन्द्र द्विवेदी ने की तथा संचालन राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के महामंत्री चंद्रेश राजभर ने किया। बैठक में आगामी रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्य योजना एवं रणनीतियों पर गहन चर्चा की गई और आवश्यक निर्णय लिए गए। इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के अध्यक्ष सगीर अंसारी एवं महामंत्री चंद्रेश राजभर ने संयुक्त रुप से कहा कि एनपीएस के कारण शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य को असुरक्षित बना दिया गया है। पुरानी पेंशन हमारी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा की गारंटी थी। अटेवा इस अन्याय के खिलाफ अंतिम दम तक संघर्ष करेगा।
बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक स्वर में रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और यह निर्णय लिया कि प्रत्येक विद्यालय से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं दिल्ली रैली में भाग लेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के अध्यक्ष सगीर अंसारी, अटेवा ब्लॉक इकाई की ओर से ब्लॉक संयोजक चंद्रिका प्रसाद वर्मा, महामंत्री राकेश कुमार यादव, संगठन मंत्री हरिहर दत्त तिवारी, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार, मंत्री अमित कुमार गौतम, आसिफ खा, सर्वेश कुमार, रामराज, विपिन कुमार शुक्ला, आशुतोष अवस्थी, चंदन वर्मा, सुनील कुमार दुबे, विनीत सिंह, राजेंद्र वर्मा, मनोज एवं ज्वाला जी समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
