नवागत तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी ने ग्रहण किया कार्यभार , जनता की फरियादो का होगा त्वरित निस्तारण
By/- टीवी इंडियन न्यूज
बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट
बहराइच के तहसील कैसरगंज के नवनियुक्त तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अपनी प्राथमिकताओं में उन्होंने बताया कि आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना ही उनका मुख्य उद्वेश्य है।
बहराइच मे 2017 बैच के PCS अधिकारी प्रियंका त्रिपाठी ने कैसरगंज मे तहसीलदार का पदभार किया ग्रहण
बाराबंकी नायब तहसीलदार के पद रही प्रियंका त्रिपाठी का शासन द्वारा मार्च 2025 में पदोन्नति होने पर बहराइच स्थानांतरण हुआ था
नवागत तहसीलदार ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता राजस्व विभाग के सभी कार्य समय पर हो और किसानों को परेशान न होना पड़े उन्होंने कहा कि वादों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने का प्रयास किया जायेगा शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता व न्याय संगत तरीके से धरातल पर कराने का प्रयास होगा ताकि शिकायतकर्ताओं को बार-बार तहसील के चक्कर न लगाना पड़े,
लोगों को सुविधाएं मिल सकें शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं। न्यायालय में चल रहे वादों को अधिवक्ता गण से सामंजस बनाकर न्यायालय को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास किया जाएगा जिससे वादकारियों को न्याय संगत तरीके से न्याय मिल सके प्रियंका त्रिपाठी मूलतः बलरामपुर जनपद की निवासी हैं।
