नगर पंचायत मिहीपुरवा में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, नो एंट्री जोन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश

 *नगर पंचायत मिहीपुरवा में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, नो एंट्री जोन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश*


By/- TV INDIAN NEWS 

बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट 

बहराइच मिहींपुरवा , नगर पंचायत मिहिपुरवा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा फैसला लिया है। उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा अश्वनी कुमार पाण्डेय की और से पत्र जारी कर मिहींपुरवा बाजार में पूर्व में घोषित किए गए नो एंट्री जोन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस आदेश के अनुसार प्रत्येक दिन सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक बाजार क्षेत्र में बड़े और लोडेड वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस निर्णय का उद्देश्य बाजार में सुगम यातायात बनाए रखना और आमजन को जाम की समस्या से निजात दिलाना है।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगरवासियों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील की गई है ताकि मिहींपुरवा को जाम मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post