*यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों ने मारी बाजी*
By/-
बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट
बहराइच जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित बप्पा जी गर्ल्स इंटर कॉलेज के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
हाल ही में जारी हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश के हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जनपद मुख्यालय से सुदूर ग्राम पंचायत चफरिया में संचालित बप्पा जी गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने 2025 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। हाईस्कूल की परीक्षा में सौरभ कुमार ने 600 में से 498 अंक प्राप्त कर कालेज में प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान अखिलेश कुमार ने 483 अंक प्राप्त कर हासिल किया और तीसरा स्थान विपिन वर्मा ने 600 में से 476 अंक प्राप्त कर हासिल किया। कालेज का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 97℅ रहा।
इंटरमीडिएट में देवप्रकाश ने 500 में से 425 अंक प्राप्त कर कालेज में प्रथम स्थान हासिल किया और कॉलेज टॉपर भी रहा। दूसरा स्थान महक पोरवाल ने 500 में से 406 अंक प्राप्त कर हासिल किया और तीसरा स्थान अजमाम खान ने 500 में से 405 अंक प्राप्त कर हासिल किया। इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 95℅ रहा।
परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्रों में खुशी का माहौल है। अध्यापकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
