आहेतुक सहायता, गृह अनुदान, कृषि निवेश वितरण कार्यक्रम : जनप्रतिनिधियो ने अफसरो संग किया डेमो चेक का वितरण

 संवाददाता  ,,



आहेतुक सहायता, गृह अनुदान, कृषि निवेश वितरण कार्यक्रम : जनप्रतिनिधियो ने अफसरो संग किया डेमो चेक का वितरण


*बाढ़-कटान प्रभावित 71578 लोगों के खातों में भेजी गई रू.47.91 करोड़ की सहायता राशि*

रि0सुशील कुमार 

By -TvIndian News 

लखीमपुर

*फसल क्षति के लिए 70886 कृषको के खातो में भेजे गए रू. 47.25 करोड़*


*आवासीय क्षति के लिए 563 लोगो के खाते में भेजे गए रू. 60.29 लाख*


*पशुशेड क्षति के लिए 36 लोगो को मिले 1.09 लाख*


लखीमपुर खीरी 03 अगस्त। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में जिले की अतिसंवेदनशील, संवेदनशील तहसीलो के बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों, परिवारो को राहत सहायता देने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में झोपड़ी, मकान क्षति, अहेतुक सहायता, कृषि निवेश अनुदान वितरण का भव्य कार्यक्रम हुआ। जनप्रतिनिधियों ने अफसरो संग प्रभावित किसानों को राहत सहायता एवं कृषि निवेश अनुदान का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया।


आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि 

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री/एमएलसी अनूप गुप्ता, विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, अमन गिरि, विनोद शंकर अवस्थी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने संयुक्त रूप से एसडीएम अश्विनी सिंह के साथ अहेतुक सहायता, गृह अनुदान, कृषि निवेश की डेमो चेक का वितरण किया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि अन्नदाता किसानों की आय में वृद्धि के साथ ही किसी आपदा में उन्हे होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए भी प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। बाढ़-कटान प्रभावित जिले के 70886 लोगों के खातों में रू.47.91 करोड़ की सहायता राशि भेजी गई। इसके अलावा भी अन्य प्रभावित पात्र लोगों को भी सहायता राशि भेजी जा रही है।


डीएम ने कहा कि जिले के जनप्रतिनिधि काफी सजग है, जो पूरी मुस्तैदी से फील्ड में आमजन के सुख-दुख में खड़े रहते हैं। बाढ़ के दौरान जनप्रतिनिधियों ने आपके बीच जाकर न केवल राहत वितरित की बल्कि आपके सुख-दुख की चिंता भी की। हमारी प्रार्थना है कि इस सीज़न में दोबारा बाढ़ ना आए। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से बाढ़ से निपटने के लिए तैयार है। 


बाढ़ के दौरान मा. मुख्यमंत्री जी ने भी जिले का भ्रमण कर न केवल प्रभावित लोगों का दुख-दर्द जाना बल्कि उनकी हर संभव मदद के लिए निर्देशित किया। प्रदेश सरकार से जारी मुआवजा धनराशि में जनपद खीरी को सर्वाधिक धनराशि वितरण को मिली, जो सभी प्रभावित परिवारों को त्वरित गति से प्रदान की जा रही है। पूरा प्रयास किया गया है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मुआवजा राशि प्राप्त करने से वंचित न रहने पाए।


डीएम ने बताया कि जिले में बाढ़ की वजह से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 70886 किसानों को 47 करोड़ 25 लाख 38 हजार 702 की कृषि निवेश अनुदान भेजा गया। लखीमपुर व गोला तहसील के 18 लाभार्थियों को (पक्का पूर्ण मकान) के लिए 21.60 लाख रु. की गृह अनुदान,10 लाभार्थियों को (आंशिक पक्का मकान) के लिए 65 हजार रु. का गृह अनुदान, 188 लाभार्थियों को (आशिक कच्चा मकान) के लिए 10.28 लाख रु. का गृह अनुदान, 347 लाभार्थियों को (झोपड़ी) के लिए 27.76 लाख रु. और 36 लाभार्थियों को (पशुबाड़ा) के लिए 1.09 लाख रु.अनुदान भेजा गया। बर्तन/कपड़ा नष्ट होने की दशा में 93 लाभार्थियों को 4.65 लाख की धनराशि देकर मदद की गई। बाढ़ की विभीषिका के दौरान जिले की पांचो प्रभावित तहसीलों के सभी प्रभावित गांव में 4,49,266 लाभार्थियों को लन्च पैकेट वितरण भी किया गया। 


एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में लगातार तीन दिन बारिश के बाद जिले में बाढ़ आ गई थी। बाढ़ का पानी कम होने के बाद प्रशासन ने बाढ़ से खराब हुई फसलो का सर्वे शुरू किया था। सर्वे पूरा होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। किसान मुआवजे की आस लगाए हुए थे। शासन से फसल मुआवजे के लिए धनराशि आने के बाद इसे किसानों के खातों में भेज दिया है। जिसे आज मा. जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीकात्मक चेक के रूप से प्रदान किया जा रहा है। 


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और लाभार्थियों के प्रति आभार ज्ञापित किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नकहा, बिजुआ, भाजपा नेता उमा शंकर मिश्र, बीजेपी के जिला मंत्री उमेश शुक्ला, तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह, सुखबीर सिंह, भीमसेन, आदित्य विशाल सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post