थाना खमरिया पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया*

पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया*

रि oसुशील कुमार 



पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना खमरिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.06.2024 को वसूली टीम तहसील धौरहरा पर हमला करने वाले अभियुक्त गणों को आज दिनांक 26.06.2024 में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


*गिरफ्तार अभियुक्त* 

1. नरेन्द्र पुत्र बृजकिशोर उम्र लगभग 26 साल निवासी ग्राम बेलवामोती थाना खमरिया जनपद खीरी

2. बृजकिशोर पुत्र कामता प्रसाद नि०ग्राम बेलवामोती थाना खमरिया 


*विवरण अभियोग*

मु0अ0सं0 184/2024 धारा 147/148/149/333/353/186/504/506/427/307/308/392 IPC


*विवरण बरामदगी*

वसूली टीम से लूटे गये 250 रुपये बरामद

Post a Comment

Previous Post Next Post