सपा मुखिया अखिलेश के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की टिप्पणी, दर्ज हुआ केस

 सपा मुखिया अखिलेश के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की टिप्पणी, दर्ज हुआ केस


,,,बलदेव गुप्ता नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लिखा सपा मुखिया नहीं रहे और पहना दिया माला,,,

By -TvIndian News 

रिoसुधीर कुमार मिश्रा 




खबर बहराइच से है जहाँ जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी बलदेव गुप्ता नाम के व्यक्ति के सोशल साइट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। जिसका संज्ञान लेते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने केस दर्ज कराया है


आपको बता दे कि खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम चौकसाहार के मजरा महंतपुरवा गांव निवासी बलदेव गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दो दिन पूर्व पोस्ट डाला। जिसमें सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मौत की झूठी अफवाह उड़ा दी। जिसमें युवक ने लिखा है कि अखिलेश यादव अब नहीं रहे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर कल रात 12 बजे निधन की फोटो पोस्ट कर दी। जिसके बाद यह खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गयी 

इसकी जानकारी सपा के लोगों को हुई तो नाराजगी फैल गई। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने थाने में तहरीर देकर उक्त के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक बेचन प्रसाद को सौंपी गई है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

टी वी इंडियन न्यूज़ के साथ प्रबंध संपादक सुधीर कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post