पिछले 10 वर्षो से बहराइच की भोली-भाली जनता को भाजपा सरकार द्वारा ठगा जा रहा है

*पिछले 10 वर्षो से बहराइच की भोली-भाली जनता को भाजपा सरकार द्वारा ठगा जा रहा है*
By -TvIndian News
रि0-विनोद श्रीवास्तव *बहराइच लोकसभा- 56 लोकसभा में अब होगा न्याय - ललन कुमार*
*आज जो बजट पास हुआ उसमें किसानों ,युवाओं , महिलाओं ,मध्यम वर्ग एवं गरीब-मजदूर वर्ग के लिए कुछ नही है, यह एक चुनावी जुमला बजट है- ललन कुमार*
*राहुल जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश हम जन-जन तक पहुचायेंगे* - *ललन कुमार*
*बहराइच।* कांग्रेस पार्टी के सिपाही होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं भारत जोड़ो न्याय यात्र जो, कि हमारे नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रही है, और उस यात्रा का जो संदेश है उसको जन-जन तक पहुचाने का काम कर रहे हैं। बहराइच लोकसभा -56 आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, बहराइच को विकास की मुख्यधारा में खड़ा करना मेरा लक्ष्य है। यह बात कांग्रेस नेता ललन कुमार ने शहर के एक निजी होटल में अयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जबतक है जान है तबतक बहराइच के हक के लिए यहां की जनता के लिए , यहां के युवाओं के रोजगार के लिए, महिलाओं के सम्मान के लिए सदैव खड़े रहेंगे। लोकसभा चुनाव लड़ने के  सवाल पर  उन्होंने कहा कि पार्टी अगर पार्टी नेतृत्व निर्देश देती है तो हम बहुत मजबूती से चुनाव लडेंगे और जीतेंगे भी जनता जनार्दन के आशीर्वाद से।
ललन कुमार ने बहराइच में रेल सेवा, अन्ना जानवरों की समस्या, किसानो के कर्ज की समस्या, शिक्षा और स्वस्थ, एयरपोर्ट सहित अन्य मुद्दों को उठाते हुए कहा कि रेल सेवा बदहाल है यहां उसका विस्तार अभी तक नहीं हुआ। 2014 में जिन मुद्दों को लेकर भाजपा मैदान में आई थी उसमें से एक भी मुद्दे का समाधान नही हुआ। उन्होंने वर्तमान सांसद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछले 10 साल से यहां के भाजपा के एमपी हैं वह लोगों से नहीं मिलते, यहां के सांसद बताएं कि उन्होंने बहराइच के विकास के लिए क्या किया ?
पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हम सब सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलने वाले हैं, कांग्रेस 138 साल पुरानी पार्टी है, हम सभी धर्मो का सम्मान करते हैं, भाई चारा, प्यार, मोहब्बत की बात करते हैं। लेकिन दूसरी तरफ़ आरएसएस- भाजपा लोगो के बीच में नफ़रत फैलाने का काम कर रही है। हम राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के सिपाही हैं, किसी डरने वाले नहीं है।

आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जो समर्थन अलग-अलग राज्यो में मिल रहा है हर कोई देख रहा है, श्री राहुल गांधी जी मन की बात नहीं करते हैं बल्कि जनता की बात करते हैं, उनके मन की बात सुनते है। उन्होंने कहा कि हम सब नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग हैं, जहां सब का सम्मान हो, उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच सूत्रों की बात कि। 

मेरा मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि यहां की जनता के हितों की रक्षा करते हुए उनके बीच काम करना है, जिससे हमारे समाज का विकास हो सके। जब समाज का विकास होगा तब हमारे प्रदेश और देश का विकास होगा।

ललन कुमार ने कहा कि राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा यहां से गुजरेगी। उन्होंने लोगों से सुझाव भी मांगा है।

कांग्रेस किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है, कांग्रेस सबकी पार्टी है, कांग्रेस एक पार्टी ही नही बल्कि एक विचार धारा है।  हम यहां की जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच स्तंभ युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों के लिए न्याय और भागीदारी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि यही देश को ताकत प्रदान करेगी। 

भाजपा द्वारा कांग्रेस मुक्त भारत के सवाल पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस कभी मुक्त नहीं हो सकती है, लेकिन मोदी जी ने आडवाणी जी, जोशी जी को मुक्त जरूर कर दिया है।

देश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर सत्ता से बेदख़ल करने जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post