नेपाल में यात्रियों से भरी बस राप्ती नदी में गिरी दो भारतीय समेत 13 लोगों की मौत

 नेपाल में यात्रियों से भरी बस राप्ती नदी में गिरी दो भारतीय समेत 13 लोगों की मौत


नेपालगंज शहर से यात्रियों को लेकर काठमांडू के लिए रवाना हुई बस भालूबांग में तकनीकी खराबी के चलते अनियंत्रित होकर फिसल कर राप्ती नदी में जा गिरी। बस में सवार दो भारतीय समेत 13 लोगों की मौत हुई है। 22 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 5 यात्रियों की हालत काफी नाजुक है।

By/-Tv Indian News

नेपाल पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में यात्रियों को लेकर नेपाल ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की एक बस नेपालगंज से काठमांडू के लिए रवाना हुई। बस जब शुक्रवार रात को महेंद्र हाईवे पर दांग ज़िले के भालुबांग में पहुंची तभी तकनीकी खराबी के चलते बस अनियंत्रित होकर पुल से राप्ती नदी में जा गिरी। बस पुल में गिरने के बाद चीख पुकार मच गई। अंधेरा होने के चलते हादसे के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

नेपाल के महेंद्र हाईवे पर दांग ज़िले के भालुबांग में हुआ हादसा

आपको बताते चलें यह भीषण सड़क हादसा नेपाल के महेंद्र हाईवे पर दांग जिले के भालुबांग में हुआ है। हादसे के चलते बस में सवार 2 भारतीय समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच यात्रियों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। नेपाल पुलिस के मुताबिक दोनों मृत भारतीयों की पहचान हो गई है इनमें एक मृतक उत्तर प्रदेश निवासी मूने प्रसाद (31) और बिहार प्रांत के मलाही निवासी 67 वर्षीय योगेंद्र राम के रूप में हुई है


ब्यूरो रिपोर्ट टीवी इंडियन न्यूज

Post a Comment

Previous Post Next Post