तेंदुए के हमले में एक महिला हुई घायल,, हालत गंभीर,, जिला अस्पताल किया गया रेफर*

 लोकेशन

 बहराइच/ उत्तर प्रदेश 

रिपोर्ट- मदनलाल


By/-Tv Indian News 



*तेंदुए के हमले में एक महिला हुई घायल,, हालत गंभीर,, जिला अस्पताल किया गया रेफर*


बहराइच जिले के कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग के निशान गड़ा रेंज अंतर्गत रामपुरवा मटेही के मजरा नवीन पुरवा निवासी इंदूदेवी पत्नी राजू उम्र लगभग 40 वर्ष आज दिन शनिवार सुबह 6:30 बजे अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। तभी अचानक घात लगाए तेंदुए ने गर्दन पर हमला कर दबोच लिया। महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुन आसपास के ग्रामीण बचाने के लिए दौड़े। तब तेंदुआ महिला को घायल अवस्था में छोड़ खेत की तरफ भाग गया। इस घटना की सूचना परिजनों ने वन विभाग को दी लेकिन अभी तक वन विभाग का कोई भी कर्मचारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा। घायल अवस्था में ही परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लेकर आए। हालत गंभीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।




Post a Comment

Previous Post Next Post